


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मतदान कैसा भी हो, वो भाजपाके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का मूड अच्छा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वास पर वोट किया हैं।
उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दुनिया मे देश का गौरव बढ़ाने, भ्रष्टचार औऱ तुष्टीकरण रोकने, देश और राजस्थान को विकसित बनाने के लिए वोट दिया हैं।
शुक्रवार कोमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन में लगी टीम का और प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, सह प्रभारी विजया राहटक और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता की मेहनत एवं परिश्रम परिणाम को परिवर्तित करने वाला है। मेहनत को आप जहां भी करते हैं वह परिणाम देती है। जिज्ञासा आपको अतिरिक्त शक्ति देती है पावर देती है। चुनाव प्रबंधन का काम करने वाले लोगों को जिज्ञाशु होना चाहिए। काम की पराकाष्ठा जीत दिलाती है। कार्यकर्ता की मेहनत ही उसकी पहचान है, हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल में काम करने का मौका मिला। राष्ट्र निर्माण के लिए हम काम कर रहे हैं और ऐसा अवसर सौभाग्य से मिलता है। चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व का निर्वहन बेहतरीन तरीके से किया है उसके लिए सभी का धन्यवाद।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रबंधन के दौरान जब कार्य किया गया तो उससे सभी को एक नया अनुभव मिला है। हर बार हर किसी को नया अनुभव जरूर मिल रहा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा करना चाहिए। संगठन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। चुनाव प्रबंधन की टीमों में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, प्रवास सहित विभिन्न टीमों द्वारा आपसी तालमेल के साथ बेहतरीन तरीके से कार्य को परिणाम के साथ पहुंचाया है। हम सभी को संगठन के कार्यों में नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ना चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है इसमें हर आयु वर्ग के कार्यकर्ता जुड़ रहे है और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे रहे हैः वी.सतीश
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश ने कहा कि चुनावों के बाद कार्यकर्ताओं के अनुभवों का आदान-प्रदान होना अति आवश्यक है। किसी कार्य के पुरा होने के बाद उसके अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा करते हुए नए कार्य की ओर अग्रसर हो जाना चाहिए। भाजपा जैसी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी में चुनाव प्रबंधन टीम वर्क की भावना के साथ ही संपूर्ण हो पाया है। हर बार हर कार्य में नए कार्यकर्ताओं का जुड़ना और नए अनुभवों को एक दूसरे से साझा करना ही भाजपा के कार्यकर्ता की प्रवृति है। ये ही अनुभव कार्यकर्ता का राजनैतिक प्रशिक्षण है। हमें चुनाव प्रबंधन में कार्य करने वाले सभी विभागों के प्रत्येक कार्यकर्ता से उसके अनुभव और सुझाव लेना चाहिए। भाजपा में सीखने के लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए और ऐसी ही प्रवृति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है और होनी भी चाहिए। भाजपा में मन की उदारता के साथ हमें नए कार्यकर्ता का स्वागत करना चाहिए। आज के इस युग में विश्व भारत की ओर आशान्वित रूप से देख रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है इसमें हर आयु वर्ग के कार्यकर्ता जुड़ रहे है और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे रहे है।
हर चुनाव हमें बहुत कुछ सिखाता है प्रत्येक चुनावों में कार्यकर्ता परिपक्व होता हैः विजया राहटकर
भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि हर चुनाव हमें बहुत कुछ सिखाता है प्रत्येक चुनावों में कार्यकर्ता परिपक्व होता है। हमें सभी विभागों के साथ मिलकर काम करना है और प्रत्येक अवसर को भुनाना है। इस चुनाव में जो कमियां रही उन में समझकर सुधार करना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं आगामी समय में निकाय और पंचायत चुनाव में अपनी कमियों का सुधार कर आगे बढे़।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश का मार्ग दर्शन हमें विभिन्न अवसरों पर मिलता रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भी इनके मार्ग दर्शन में हमें बहुत कुछ सीखने का मिला है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है मेरा कार्यकर्ताओं से आग्रह रहेगा कि शार्टकट अपनाने की बजाय सीढ़ी दर सीढ़ी संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगे बढ़ें। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी मौजूद रहे।