Saturday, 29 August 2026

श्री कंकाली माताजी के भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया ने दर्शन करके मांगा विजयश्री का आशीर्वाद, भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने परिवार सहित किया मतदान


श्री कंकाली माताजी के भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया ने दर्शन करके मांगा विजयश्री का आशीर्वाद, भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने परिवार सहित किया मतदान

टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने शुक्रवार को सुबह श्री कंकाली मंदिर पहुंच करके श्री कंकाली माताजी के दर्शन व पूजा अर्चना करके अपनी विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपने -अपने बूथों पर पहुंच करके मताधिकार का उपयोग किए जाने की अपील की।उन्होंने कहा की कोई भी मतदाता मताधिकार से वँचित नहीं हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने अपने सुपुत्र विशाल मेहता सहित सपरिवार मतदान केंद्र पहुंच करके मतदान किया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता शुक्रवार को मतदान के लिए मतदान केंद्र मॉडल स्कूल पुरानी टोंक पहुंचे जहां मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए एक -एक वोट कीमती है। मेहता ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने एक वोट से दिल्ली की महापंचायत लोकसभा में सरकार चुनने में सहभागी बनें।

उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्र हित व विकसित संकल्प भारत को पूरा किए जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए वोट डालने की अपील की।

वही मतदान केंद्र एपीआरटी टोंक में रिजवान अनीस ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सेल्फी ली. साथ ही सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।


Previous
Next

Related Posts