


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया अजमेर में मतदान केंद्र, सन्त रामदास विद्यालय पर मतदान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा चुनाव के लिए अजमेर स्थित संत रामदास विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचकर शुक्रवार को प्रातः मतदान किया । विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मतदान के लिए लोगों का आह्वान किया है। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की है कि सुरक्षित व विकसित भारत के लिए मतदान अवश्य करें ।आपका एक-एक वोट देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में निर्णायक है।
राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी: राजे
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है । दूसरे चरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी के लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है।
महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में सुबह बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से मतदान धीमी गति से चल रहा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनाव में 1,198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।