Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी जी के विकास को जनता ने दिया आशीर्वाद, कांग्रेस का घोषणा पत्र साम्प्रदायिक व तुष्टिकरण का पुलिंदा: पंकज मीणा


पीएम मोदी जी के विकास को जनता ने दिया आशीर्वाद, कांग्रेस का घोषणा पत्र साम्प्रदायिक व तुष्टिकरण का पुलिंदा: पंकज मीणा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि कांग्रेस साठ साल तक दलितों, पिछडो व आदिवासियों को बरगला करके राज किया। वही भाजपा ने विकास की राजनीति की।उन्होंने कहा कि इन वर्गो में जैसे -जैसे शिक्षा बढी वैसे ही जागरूकता आयी तो कांग्रेस का सूफडा सापफ होता गया , मोदीजी के विकास को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की,कांग्रेस घोषणा पत्र में भी सम्प्रदायिक झलक दिखाई देती है। सामाजिक आरक्षण को पचास प्रतिशत से अधिक बढाया जाए साथ ही इसको छीन करके एक विशेष धर्म को आरक्षण देना चाहती है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि कांग्रेस के न्याय संकल्प पत्र को अंग्रेजो की बांटो और राज करो की नीति आधारित है।

मीणा ने बुधवार को भाजपा मीडिया सेंटर में जिलाध्यक्ष अजीतसिंह मेहता के साथ पत्रकारों  से बातचीत में कहा कि भाजपा की कोई भी योजनाएं हो इनमें कोई धर्म या जातिगत भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र सिर्फ झूंठ का पुलिंदा है सम्भव नहीं है, ऐसी घोषणाएं करके जनता को गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा प़त्र में कई जगह अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं का जिक्र किया हैं।

उन्होंने मीडिया के जरिए  जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के आज हालात ये हो गए कि जो राज्य कभी कांग्रेस के थे वहां वो क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है इन सब को पीछे छोड़ते हुए 2014 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सामने विकास का मॉडल रखा और जातिवाद भ्रष्टाचार को नकारते हुए 2014 मे विकास के नाम से चुनाव जीते और जनता ने उसे पसंद करते हुए 2019 मे हमें और अधिक सीटों के साथ अपना आशीर्वाद दिया और हम इस बार और अधिक सीटे जीतकर सरकार बनाने जा रहे है। 

पंकज मीणा ने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य ये है कि कॉंग्रेस समाप्त होने और बार -बार ठोंकर खाने के बाद भी फिर से पुराने ढंर्रे पर लौट आई है और उनका घोषणा पत्र कहता है की सम्पति पर सरकार का अधिकार होगा,सर्वे होगा और इसको अन्य मे बांटा जाएगा कांग्रेस यही नहीं रुक रही इस से बढ़कर सेम पित्रोदा जो गांधी परिवार के बेहद करीबी है वो कहते है कि  जिस प्रकार अमेरिका मे कानून है कि मृत्यु बाद 55% सम्पति सरकार की हो जाती है ठीक वैसा भारत मे होना चाहिए।

मीणा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस देश को अंधेरे मे रखने का काम करती आ रही है और कर रही है चाहे वो अयोध्या मे राम जन्मभूमि विवाद हो या धारा 370 या तीन तलाक कानून कांग्रेस ने सबको धर्म की दृष्टि से देखा है।

Previous
Next

Related Posts