


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं टोंक विधायक सचिन पायलट बुधवार को टोंक आएगें।
कंग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट बुधवार को दोपहर साढे बारह बजे सवाईमाधोपुर चैराहा स्थित एक होटल में टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में बूथ कार्यकर्ता , बूथ प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन, कांग्रेस संगठन से जुड़े प्रधान ,नगर परिषद सभापति ,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण , ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों, विभागो के जिला अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक को सम्बोधित करेंगे।