Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है: भजन लाल शर्मा


कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है: भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा जब चुनाव आते है तो कुछ राजनीतिक दल आपके बीच में आकर ये जाति और धर्म की बात करते। इस देश को बांटने की बात करते हैं। मैं आपको ध्यान दिलाना चाहता हूं। हमारा देश पहले कबीलों व जातियों में बंटा हुआ था। विदेशी आक्रांताओं ने हजारों सालों राज किया। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया और संघर्ष के बाद उनको आजादी मिली।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सोमवार रात को कोटा-बूंदी सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान लाडपुरा विधान सभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज भी ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को तोड़ना चाहती है, कमजोर करना चाहती है। वो लोग जब चुनाव आता है तो जातिवाद का नारा देती है, धर्म की बात करती है। वो आपस में एक दूसरे को बांटना चाहती है। 70 साल के अंदर इस देश में जो कुछ हुआ वो आपने देखा है। तुष्टिकरण के आधार पर उन्होंने राजनीति की। उन्होंने भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति की है और आज भी वह सपने दिखाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने ने कहा कि भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है। भारत अब पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। मोदी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। पहले आतंकवादी आते थे, देश में कहीं ना कहीं बम फोड़ करके चले जाते थे। मोदी राज में एक बार गलती की थी। गलती कैसा जवाब दिया,अंदर घुस के मारा। यह मोदी का भारत है। पहले सेना कहा करती थी हमारे हाथ बने हुए हैं, अब कहती है हमारे हाथ खुले हुए हैं। अगर उधर से गोली आए तो इधर से गोल दाग देना, सोचने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा महिलाओं से अपील कि 26 अप्रैल को सुबह जल्दी मतदान करने बूथ पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को सुबह चाय पिलाने के बाद मतदान केंद्र भेजे। वोट डालकर आने के बाद ही नाश्ता दें। उन्हें कहे, पहले मतदान फिर जलपान। उन्होंने

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल ने कहा कि लाडपुरा की 21 कॉलोनियों में विकास कार्य नहीं होने की जानकारी है। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि यहां काम हो, इसलिए वहां स्टे लगवा दिया। हम इन 21 कॉलोनियों सहित लाडपुरा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में सड़क, पानी सहित सभी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।


Previous
Next

Related Posts