


राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने 25 जनवरी को घोषित पद्म सम्मान वितरित किया। इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल सहित कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी सहित कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया है ।
इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया था। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इनमें से कुछ हस्तियों को सम्मान नहीं मिल सका, इन्हें अगले हफ्ते सम्मानित किया जाएगा।
पद्मश्री पुरस्कार असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम सहित कई नाम भी हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी एनआरआई कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।