Saturday, 29 August 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएचईडी शासन सचिव डॉ. शर्मा ने पक्षियों के लिए परिंडे व चुग्गा पात्र स्वेच्छा से लगाने की अपील


विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएचईडी शासन सचिव डॉ. शर्मा ने पक्षियों के लिए परिंडे व चुग्गा पात्र स्वेच्छा से लगाने की अपील

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्ष  22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

शासन सचिव डॉ. शर्मा ने बताया कि जलदाय विभाग का मूल उद्देश्य आम जन को जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक पेयजल उपलब्ध करवाना है। राज्य की पेयजल नीति 2010 के अनुसार भी जल प्रबंधन में मानव व पशुधन पेयजल मांग को क्रमशः प्राथमिकता 1 व 2 दी गई है। धार्मिक आधार पर भी मानव व पशुधन के लिए पेयजल व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है।

शासन सचिव डॉ. शर्मा ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों को पीने का पानी व चुग्गे की कमी होने के कारण इनकी अकाल मृत्यु हो जाती है। इसी प्रकार पशुधन को भी पानी की व्यवस्था के अभाव में भटकना पड़ता है। विभागीय स्रोतों/ हैडवर्क्स के पास ओवरफ्लो/ लीकेज आदि से पानी बेकार होता है, इसे भी खेळी से जोड़कर इसका समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है।अतः पक्षियों एवं जीव जन्तुओं के जीवन को बचाने के उद्देश्य से विभाग के समस्त कार्यालयों, पम्प हाउस, हैड वर्क्स आदि पर कार्मिकों, भामाशाह, गैर-सरकारी संगठन, आमजन आदि के सहयोग व सहभागिता से सुगम स्थानों पर वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे व चुग्गा पात्र स्वेच्छा से लगवाया जाकर पुण्य के भागीदार बनें।

पक्षियों के परिंडों में प्रतिदिन पानी एवं चुग्गा पात्र में चुग्गे की समुचित व्यवस्था स्वेच्छा से कार्मिकों द्वारा आपसी सहयोग से की जा सकती है, एवं परिंडों में प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी स्थानीय सेवाभावी कार्मिकों को दी जा सकती है।

Previous
Next

Related Posts