


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुर्जर समाज देश के अर्थतंत्र को मजबूत करता है और गौ पालक का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी और हमारी पार्टी की संस्कृति विचार एक हैं, गुर्जर अपने पशु पालन को भी देखता है वो अन्न की पूर्ति करता है। पशुपालन करते हुए सुबह की चाय पिलाते है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए साढ़े 4 महीने हो गए हैं। जनता के बीच जो वादे किए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया। इन 90 दिनों में 45 प्रतिशत वादों को पूरा किया हैं। सरकार बनते ही डेढ़ महीने में 8 करोड़ रुपए विधायकों को विकास के लिए दिए थे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विपक्षी लोगों ने लोग लुभावने नारे दिए, लेकिन हमारी सरकार ने कार्य करके दिखाया है। हमारा विजन सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर है। किसानों को सम्मान निधि देने का काम पीएम मोदी ने किया है। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ हमने दिया है। गांव में सड़क बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। देवनारायण योजना का लाभ हमने सबको समान भाव से दिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी के मुद्दे मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। हमारे विरोधी लोग रोजाना कहते थे, सीएम तो दिल्ली जाते हैं, दिल्ली जाते हैं, अरे तो तुम्हारे पास क्या है, सीएम दिल्ली जाता है तो कुछ न कुछ लेकर आता है।
ईआरसीपी को लेकर नेतागिरी और राजनीति कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोजाना ईआरसीपी को लेकर बजट, विधानसभा में भी बोल रहे हैं। तुमने क्या किया यह तो बता दो ? मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी अपनी सरकार को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने उल्टा पत्र लिख दिया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने ने गुर्जर समाज के लोगो से कहा कि आने वाला समय 26 तारीख को लोकतंत्र का महापर्व है। आप सभी एक एक वोट को कमल के फूल पर दबाना है, बटन वहां दबे और आवाज दिल्ली तक पहुंचे। आप सभी ज्यादा से ज्यादा वोटो से भागीरथ चौधरी को जिताएं।
प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढ़म, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, दक्षिण विधायक पूर्व मंत्री अनीता भदेल, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, धर्मेश जैन,महापौर ब्रजलता हाड़ा , उप महापौर नीरज जैन , सुरेन्द्र सिंह शेखावत सहित बीजेपी के युवा पदाधिकारी मौजूद रहे सभागार में मंच का संचालन भाजपा नेता सम्पत साँखला ने किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकाप्टर से अजमेर पहुचे सबसे पहले उन्होंने किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोसिएशन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक की।