Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से फिर चुनाव जीतेंगे: सचिन पायलट


राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से फिर चुनाव जीतेंगे: सचिन पायलट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय चुनाव है और चुनाव का एजेंडा विकास, प्रगति, समृद्धि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार में अहंकार का भाव अब साफ दिखने लगा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के बयान बता रहे हैं कि पहले चरण के मतदान में वे बैकफुट पर हैं। उन्होंने कहा कि केरल में 20 सीटों पर मतदान होना है। पिछली बार हमें 19 सीटें मिली थीं। 

सचिन पायलट ने कहा कि इस बार मुझे पूरा विश्वास है कि हमें 20 की 20 सीटें मिलेंगी और राहुल गांधी पिछली बार से भी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

Previous
Next

Related Posts