Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने मालपुरा की जनसभा में लगाए ठुमके,कहा- कांग्रेस 12 में से 10 सीटें जीतेगी


कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने मालपुरा की जनसभा में लगाए ठुमके,कहा- कांग्रेस 12 में से 10 सीटें जीतेगी

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी तरह से फैल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान की रक्षा के लिए इस चुनाव में संविधान को बदलने वालों को बदलने की आवश्यकता है। डोटासरा ने रविवार को मालपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि 400 पार का नारा लगाने वालों को सबक सिखाने का सही समय आ गया है। इतना ही नही कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा किसानों को तस्कर, डाकू, चोर बतातीं है।

उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जिक्र करते हुए कहा कि 10-15 दिन बाद मीणा भी कांग्रेस में होंगे।इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा का हाथ पकड़ते हुए कहा कि यह पहली सीट होंगी जिसमे कांग्रेस की बड़ी जीत होंगी। साथ ही कहा कि यह मेरी गारंटी है कि हरिश मीणा इण्डिया गठबंधन सरकार में पॉवर फुल होंगे।

शेखावाटी लहजे में डोटासरा ने कहा कि भाजपा का मोरिया बुलाना है और कांग्रेस को जिताना है। इंडिया गठबंधन की जीत पक्की है और हरिश मीणा इंडिया गठबंधन में मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुई वोटिंग में 12 सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस जीत रही है, कम वोट प्रतिशत को देखकर मोदी एवं शाह घबरा गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा को कोसते हुए कहा कि देश में पैसे वालों को और अधिक पैसे वाला बनाना ही देश के प्रधानमंत्री की सोच है। साथ ही कहा कि गरीब का कल्याण व किसानों की आमदनी को बढ़ाने की बात करने वाली केंद्र सरकार किसानों के उत्थान की ओर  कोई ध्यान नहीं दे रही।

कांग्रेस की जनसभा को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सह प्रभारी अमृता धवन, पूर्व जिला प्रमुख रामविलास चैधरी, घासीलाल चैधरी, प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा, चुरू लोकसभा सीट के प्रत्याशी राहुल कस्वा ने भी संबोधित किया। सभा के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ठुमके भी लगाए। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, एडवोकेट महावीर तोगड़ा, सलीम खान, हंसराज गाता, पूर्व उपजिला प्रमुख अवधेश शर्मा,जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशनलाल फगोडिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालपुरा गोगाराम जाट, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, पालिका उपाध्यक्ष पवन मेहन्दवास्या, यशवीर शूरा, भरत चैधरी, रानी चैधरी, शहर अध्यक्ष इशहाक नकवी, रईस अहमद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts