


कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र के सामने अब मोदी की गारंटी की हवा निकल गई है। इस न्याय पत्र में चार लाख नौजवानो को नौकरी दिए जाने, गरीब महिलाओं के खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाने तथा किसानो के लिए समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाए जाने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद ही नहीं आ रही।
कॉंग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार को कोसते हुए कहा की पहले 300 सीटें मिली तो पेट्रोल महंगा,गैस सिलेंडर 1100रुपए पार अब यदि 400पार तो भाजपा की नियत क्या है वह है संविधान बदलना, यदि संविधान बदल गया तो विचार अभिव्यक्ति खत्म हो जाएगी इतना ही नहीं यह आखिरी चुनाव होगा।उन्होंने भाजपा के दस साल की चर्चा करते हुए कहा कि एक घंटे में दो नौजवान, तीन दिन में तीस किसान आत्म हत्या के लिए विवश है वही एक घंटे में चार महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं होना दुर्भाग्य का विषय है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जाति, धर्म के नाम से नफ़रत फेला करके समाज को बाँटना चाहती है। वह ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जिसमें हिन्दू -मुस्लिम, जाति से जाति में नफ़रत हो।मीडिया प्रभारी ने राजस्थान में राहुल गाँधी के किसानो के एक से दस तक गिनती बोलने के साथ ही कर्जामाफी संबंधी बयान के सवाल को टालते हुए कहा कि कुछेक किसानो के कर्ज माफ किए गए है।
उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस कि जीत का दावा तो किया लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा के चुनाव प्रचार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता मामले में कोई जवाब नहीं दे पाए इतना ही नहीं बिना फोज, नीति व रणनीति के कैसे कांग्रेस चुनाव जीतेगी संबंधी सवाल के जवाब पर चुप्पी साध ली।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी अमृता धवन, राजस्थान मीडिया प्रभारी रितू चौधरी, टीना कर्मवीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, टोंक जिला कांग्रेस प्रवक्ता ज़र्रार खान, टोंक देहात कांग्रेस अध्यक्ष केलाशी मीणा, सुभाष मिश्रा भी प्रेस कॉन्फ्रेंन्स में मौजूद थी।