Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष देवनानी तोड़ रहे संवैधानिक मर्यादा,पहले चरण में कांग्रेस जीत रही है: गहलोत


राज्यपाल कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष देवनानी तोड़ रहे संवैधानिक मर्यादा,पहले चरण में कांग्रेस जीत रही है: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि ये वोट खरीदते है और मध्यप्रदेश, कर्नाटक में ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा किभाजपा की इस गलत प्रवृत्ति के चलते ही हमें 34 दिन होटल में रहना पड़ा लेकिन हमने इनकी दाल नहीं गलने दी। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ था इसलिए ऐसा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोकसभा के पहले चरण में कांग्रेस चुनाव जीत रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में आने वाली उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा और उदयपुर लोकसभा के उदयपुर शहर में चुनावी सभा की। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ये लोग ईडी, आईटी, सीबीआई का मिस यूज करते है। यहीं लोग बीजेपी में जाते है तो साफ हो जाते है। गहलोत बोले- बीजेपी वॉशिंग मशीन की तरह हो गई, पहले जिनको गलत बताती, बाद में उन्हें अपनी पा​र्टी ले लेती और वे तब वे सही हो जाते।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उदयपुर में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आ गए है। वे राज्यपाल है, उनको चुनाव में आना नहीं चाहिए। यहां 26 अप्रैल को चुनाव है, वे यहां क्यों आए। ये तरीका गलत है। संवैधानिक पदों की मर्यादा होती है। विधानसभा अध्यक्ष रहते डॉ. सीपी जोशी ने कांग्रेस की मीटिंग अटेंड नहीं की। अब विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी चुनाव प्रचार कर रहे है। संवैधानिक मर्यादा भी कुछ होती है।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि  राजस्थान में डकैती, रेप के आंकड़े बढ़ रहे है। मैंने पुलिस मुख्यालय से आंकड़े मंगाए स्थितियां ठीक नहीं है। जयपुर, उदयपुर में डकैती हो रही है और कोई कहने वाला नहीं है। सभा को कांग्रेस उम्मीदवार ताराचंद मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार आदि ने संबोधित किया।


Previous
Next

Related Posts