


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली रविवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अरांई ब्लॉक मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा से कांग्रेस लोक सभा के प्रत्याशी सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली हेलिकॉप्टर से मॉडल स्कूल ग्राउंड में उतरेंगें।
किशनगढ़ के कांग्रेस विधायक विकास चौधरी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली का दोपहर 12 बजे यहां पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलिकॉप्टर मॉडल स्कूल के प्रांगण में उतरेगा और दोनों स्टार प्रचारक गुलानिया पैराडाइज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित इस जनसभा के लिए अराई क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी के सदस्य जनसंपर्क में जुटे हैं।
विधायक विकास चौधरी ने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अरांई उपखंड क्षेत्र में करीब 90 बूथ है, जिन पर लगभग 1 लाख से अधिक मतदाता है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की कमजोर वोटिंग को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-ढाणियों तक पहुंच कर मतदाताओं को 26 अप्रैल तक अधिकाधिक मतदान के लिए जागरुक कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा में जिले भर से कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों सहित कार्यकताओं की भारी संख्या में आने का अनुमान है।