कांग्रेस के तीन पूर्व पार्षद ने भाजपा में शामिल,उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई
लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस के तीन पूर्व पार्षदों ने शनिवार को विजय लक्ष्मी पार्क में भाजपा की चुनावी सभा में कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने पूर्व पार्षद अजय कृष्ण तेंगौर, रश्मि शर्मा और पंडित दीन दयाल शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।