


डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा है कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यको को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि दस साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तब से इन वँचित समाजो को मुख्य धारा में लाने का काम किया है।
डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने गुरुवार को टोंक में बैरवा समाज के सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार पनपा लेकिन मोदी शासन में भ्रष्टाचार नहीं हुआ क्योंकि मोदीजी जिन्होंने कहा था न तो खाऊंगा न ही खाने दूंगा।
उन्होंने केंद्र सरकार की दस साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा की अयोध्या में श्री राममंदिर का भव्य निर्माण हुआ वही धारा 370 हटाई गई। डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएँ गरीब, किसान व युवाओ ही नहीं बल्कि समाज के वँचित वर्ग के लिए बनाई गई जिसका लाभ उन वर्गो तक पहुंचने से अब लोगो का जीवनस्तर ऊँचा उठा है।
डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देश के पूरे लोगो का उनका परिवार है जिसके रोजगार व गरीब कल्याण की चिंता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सोनियाजी का उनका बेटा व बेटी है वही गहलोत जी का बेटा है जिसको जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। डॉ. बैरवा ने कहा कि आज लोग कांग्रेस छोड़ करके जा रहे है वही जबरदस्ती से टिकट देने के बाद भी लोग नहीं लड रहे। उन्होंने हाल ही में पिछले विधानसभा चुनाव में निवाई से रालोपा प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां सबको सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में गरीब किसान का बेटा भजनलाल जी मुख्यमंत्री है वही आपके समाज से मैं उप मुख्यमंत्री हूँ यह सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। डॉ. बैरवा ने कहा कि पिछले कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री के लिए लड़ाई होती थी, न तो जनता की परवाह थी न ही किसानो की. यदी चिंता थी तो कुर्सी कैसे बचे लेकिन भाजपा में न तो कुर्सी की लड़ाई है न ही मंत्री पद की यदि चिंता है तो सिर्फ देश के स्वाभिमान व सम्मान की, गरीब, किसान, मजदूर, युवा की तरक्की कैसे हो।
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने समाज के लोगो से आव्हान किया कि वह राष्ट्र हित के लिए अपना वोट दे ताकि विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकें।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग आरक्षण खत्म किए जाने के लिए गुमराह कर रहे है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख चुके है कि बाबा साहेब के संविधान से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि संविधान में विश्वास करता है तो वह है भाजपा का कार्यकर्ता। मेहता ने कहा कि हनुमान जयंती 23अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोंक जिले के उनियारा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है विकास की गति थमने वाली नहीं है।
बैरवा सामाजिक सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,प्रभु बाडोलिया,प्रहलाद नारायण बैरवा,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, पुखराज पहाड़िया,नरेश बंसल,दुर्गालाल बैरवा,हनुमान बैरवा,सुरेश लक्की,लवेश मीणा,राजाराम बैरवा,नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया सहित अन्य मौजूद रहे।