Saturday, 29 August 2026

भाजपा के पक्ष में माहौल, मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम :अंजलि गुप्ता


भाजपा के पक्ष में माहौल, मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम :अंजलि गुप्ता

भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव- गांव पहुंचकर जन संपर्क किया।

महिलाओं ने लॉक , पालड़ा एवं चूली गांव के घर- घर पहुंचकर 26 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलाया।

जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने बताया कि हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है। टोंक सवाई माधोपुर में भाजपा की जीत निश्चित है। गांव का हर बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी की तीसरी बार देश का नेतृत्व करने वाले हैं। जनसंपर्क कार्यक्रम में जनसंपर्क कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के साथ जिला मंत्री अनीता गुर्जर भी थी।


Previous
Next

Related Posts