Saturday, 29 August 2026

अजमेर में गंभीर पेयजल संकट,पीड़ित लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मिलकर व्यवस्था सुधारने का किया आग्रह,नए कनेक्शन नहीं हो रहे हैं जारी


अजमेर में गंभीर पेयजल संकट,पीड़ित लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मिलकर व्यवस्था सुधारने का किया आग्रह,नए कनेक्शन नहीं हो रहे हैं जारी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अनियमित और निर्धारित समय सीमा से कम जलापूर्ति पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शादियों और त्यौहारों के दिनों में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने जलदाय विभाग को तत्काल जलापूर्ति सुधारने के साथ ही अजमेर उत्तर के हिस्से का अतिरिक्त 10 एमएलडी पानी सहित पूरा पानी तत्काल उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की गड़बड़ी पर जलदाय विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई । 

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को उन निवास पर जाकर जलदाय विभाग में  पेयजल आपूर्ति पर अधिकारियों  द्वारा सुनवाई नहीं करने की जानकारी दी। आमजन ने विधानसभाअध्यक्ष देवनानी को बताया कि पिछले कई दिनों से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र मे पेयजल की अव्यवस्था चल रही है।

आम लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई चार दिन की जा रही है जब पानी आता है तो बहुत कम समय के लिए और कम प्रेशर आ रहा है जिसके चलतेपेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। 

जलदाय विभाग के अधिकारी से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जानकारी ली तो पता चला किअजमेर उत्तर के लिए निर्धारित 65 एमएलडी के बजाए 55 एमएमडी पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।

वही नए जल कनेक्शन के लिए एक माह से लगाई फाईल पर कोई कार्यवाहीनहीं की जा रही है। उपभोक्ता ने जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुमित शर्मा को शिकायत पत्र भेजकर जलदाय विभाग के अधिकारी की शिकायत की है । कर्मचारी नेता कान्ति कुमार शर्मा ने बताया कि एक माह से दौलत बाग स्थिति जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कन्हैयालाल जागिंड चक्कर लगा रहे हैं  नए जल कनेक्शन के लिए विभाग के ठेकेदार को 5500 रुपये फाईल सहित दे दिए लेकिन जलदाय विभाग का अधिकारी सहायक अभियंता जागिड   कनेक्शन जारी करने के लिए आनाकानी कर रहा है । 

वर्तमान में गर्मी के चलते पेयजल, नहाने-धोने के साथ ही कूलर की हवा खाने के पानी की मांग बढ़ गई है। कई इलाकों में 72 से 96 घंटे के बाद भी कम प्रेशर से सप्लाई के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में कई उपभोक्ताओं ने विभाग के विभिन्न उपखंड कार्यालयों में दूसरा या तीसरा कनेक्शन लेने के लिए फाइलें लगा रखी हैं। लेकिन एक से अधिक कनेक्शन पर रोक के चलते इन फाइलों के निस्तारण नही होने से उपभोक्ता परेशान होकर अपने क्षेत्र के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर रहे है ।

Previous
Next

Related Posts