


लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को गुरुवार दोपहर चूरू के सादुलपुर में पोलिंग पार्टी के एक सदस्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोलिंग पार्टी के रवाना होते समय कर्मचारी तारांचद (52) चक्कर आने से गिर गए। उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
तारानगर के वार्ड नंबर-8 निवासी ताराचंद वन विभाग के बुचवास क्षेत्र में बेलदार के पद पर तैनात थे। ताराचंद के बेटे दीपक शर्मा ने बताया- पापा सुबह 8 बजे चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे। उन्होंने एसडीएम सुशील कुमार सैनी को रिपोर्ट किया था। राजकीय महाविद्यालय, सादुलपुर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर उनकी चुनाव ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुझे पिता की मौत की सूचना दी।