


सकल हिन्दू समाज एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति टोंक के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी को भव्य श्रीराम वाहन शोभायात्रा निकाली गई। समिति के संयोजक विजय चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा जय श्री राम, वन्देमातरम के जयघोष के साथ वाहन गांधी खेल मैदान से रवाना होकर मुख्य बाजारो से होते हुए रामलीला मैदान गीता मंदिर पहुँची, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मोहन कुमार, वीएचपी जिला संगठन मंत्री पवन कुमार ने भगवान श्रीराम की महाआरती की साथ ही श्री राम की स्तुति सामूहिक रूप से की गई।
वही आगामी 26 अप्रेल को राष्ट्र के लिए मतदान की अपील की गई साथ ही कहा कि श्रीराम मंदिर व धारा 370जैसे राष्ट्रीय कानून दिल्ली कि संसद में बनते है।
गाँधी खेल मैदान से शुरू भगवान श्री राम की झंकियों के साथ शुरू हुई श्रीराम वाहन शोभायात्रा में लग रहे वन्दे मातरम जय श्रीराम के जयकारों से शहर गूँज उठा साथ ही हाथो में लहराते भगवा झंडो से टोंक भगवामय हो गया। शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यात्रा में श्री रामदरबार, भगवान मीन, तेजाजी महाराज, भगवान परशुराम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
यात्रा के दौरान मार्ग में रामभक्त अपने-अपने वाहनों पर जय श्री राम, राम लक्ष्मण जानकी-जय बोलों हनुमान की, वंदे मातरम जय श्री राम आदि का जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में रामकिशन काहल्या, विश्वजीत साहू, लक्ष्मण चौधरी, परीक्षित साहू, गौरव चारण, अंकित साहू, रामलाल गुर्जर, बादल साहू, विनोद गुर्जर, दिनेश गुर्जर, कार्तिक बम्ब, रोहित, हेमंत पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, चन्द्रवीर सिंह चौहान, राजेन्द्र पराणा, नरेश बसंल, बेेणी प्रसाद जैन, प्रभु बडोलिया एवं राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर आदि रामभक्त मौजूद थे।
वही कानून व शांति व्यवस्था की दृष्टि से जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नेन कोतवाली टोंक पुलिस थाना से केम्प कर रहे थे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, एसडीएम राहुल सैनी, पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी, कोतवाली पुलिस थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव, पुरानी टोंक पुलिस थानाधिकारी उदयवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात था।