


भाजपा राजस्थान के लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्र बुद्धे ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का चुनाव जीतना ख्याली पुलाव है, क्योंकि भाजपा सभी 25 सीटें जीतेगी साथ ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हेट्रिक लगा करके सरकार बनाएगी। भाजपा राजस्थान प्रभारी विजय सहस्त्र बुद्धे ने यहां भाजपा मीडिया सेंटर के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा स्टार प्रचारक वसुंधरा राजे की चुनाव प्रचार से दूरियों संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि वसुंधरा राजे नवरात्रा में पूजा में व्यस्त है, नवरात्रा के बाद वह पूरी तरह से भाजपा चुनाव प्रचार में दिखेगी।
उन्होंने भाजपा संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के सामने संकल्प पत्र पेश किया है वह सभी 10 वर्गों को ध्यान में रखते हुए देश की जनता की राय के बाद ही बनाया है। वहीं उन्होंने पीएम मोदी का वह वादा भी दोहराया कि आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में है। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है और यह आगे भी जारी रहेगा। राम मंदिर,ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए विनय सहस्र बुद्धे ने कहा कि निश्चित ही हमने अब तक कानून सम्मत काम किया है,कानून के अनुसार राम मंदिर का निर्माण हुआ, ट्रिपल तलाक का बिल लेकर आए वहीं एक देश एक चुनाव बीजेपी की प्राथमिकता है और यह होना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले एक देश एक चुनाव की परंपरा थी लेकिन बाद में पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने हिसाब से सरकारो को गिराने का काम किया उसके तहत यह चुनाव अलग-अलग होते हैं लेकिन आने वाले समय में एक राष्ट्र एक चुनाव के विकल्प की ओर भाजपा बढ़ रही है । चुनाव प्रभारी ने राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि निश्चित ही हम एक बार फिर से राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करेंगे वही देश में बीजेपी की 370तथा एनडीए की 400 पार का संकल्प भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने 10 वर्गों को ध्यान में रखते हुए न केवल संकल्प पत्र को संकल्प रूप में पेश किया है बल्कि हमने अन्य वर्गों को भी इसमें शामिल किया है जो कामकाजी वर्ग होता है उनका विकास और ध्यान रखा गया है। संकल्प पत्र हमारा वादा है हम देश में अगले 25 साल के लिए देश का विजन लेकर चल रहे हैं हमारी सोच 25 सालों को लेकर है, विकसित भारत का हमारा संकल्प है।
भाजपा राजस्थान के चुनाव प्रभारी विजय सहस्त्र ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने ही घोषणा पत्र मामले में सीरियस नहीं होती इसलिए उन्ही के प्रवक्ता उनके घोषणा पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि 31 साल से एक ही व्यक्ति ऐसा काम कर रहा है । विनय सहस्त्र बुद्धे हेलीकॉप्टर से सआदत पवेलियन टोंक हेलीपेड पहुंचे तो भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने उनका स्वागत किया।तत्पश्चात् उन्होंने पहले बीजेपी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया बाद में भाजपा के कार्यकर्ताओ की बैठक भी ली ।