Saturday, 29 August 2026

परिवारवाद की राजनीति करने वाले आज अपने परिवार को बचाने में लग रहे हैं: रामचरण बोहरा


परिवारवाद की राजनीति करने वाले आज अपने परिवार को बचाने में लग रहे हैं: रामचरण बोहरा

सोमवार को सिविल लाइन विधानसभा में लोकसभा चुनाव निमित्त व्यापारीक एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का चुनाव है। यह चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद का चुनाव है। जो राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद की राजनीति करती थी वह आज अपने परिवार को बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस ने देश में जातिवाद का जहर घोला। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की मेरे लिए देश में सिर्फ चार जातियां हैं महिला, युवा, किसान और गरीब।कांग्रेस पिछले 70 सालों से गरीबी हटाने का नारा देती रही पर मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का काम किया।

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा  कि आज पास आंसरकांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक समझा और मोदी जी ने किसानों को सम्मान निधि देखकर उन्हें सम्मान देने का काम किया। कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी और पेपर लीक के सिवा कुछ नहीं दिया। दूसरी तरफ मोदी जी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा  कि जहां राजस्थान में हर दिन पेपर लीक होते थे और अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती थी, वही आज कोई पेपर लीक नहीं हो रहा और पेपर लीक माफिया पर पर कार्यवाही हो रही है। मोदी जी ने भारत की नारी को सशक्त करने का काम किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। आज भारत की नारी लड़ाकू जहाज भी उड़ा रही है और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन भी चला रही है।  2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार जरूरी है।

Previous
Next

Related Posts