Saturday, 29 August 2026

रामनवमी पर भगवान श्रीराम के स्वागत में जयपुर के परकोटा क्षेत्र में लगाई भगवा झंडियों को कांग्रेस की शिकायत पर हटाने का विरोध, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा ने दिया ज्ञापन


रामनवमी पर भगवान श्रीराम के स्वागत में जयपुर के परकोटा क्षेत्र में लगाई भगवा झंडियों को कांग्रेस की शिकायत पर हटाने का विरोध, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा ने दिया ज्ञापन

रामनवमी के अवसर पर  आराध्य प्रभु भगवान श्रीराम के स्वागत में जयपुर के परकोटा क्षेत्र में लगाई गई रामनामी भगवा झंडियों को कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास  के सहायक चुनाव अभिकर्ता मंगल सिंह सैनी  (वर्तमान में  हाई कोर्ट हाई कोर्ट जयपुर पीठ में  लोक अभियोजक) के  द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत कर उतरवा दी गई थी। ऐसे अधिकारी के खिलाफ  कठोर कार्यवाही  के लिए विधि प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता को ज्ञापन दिया । 

ज्ञापन में कहा कि राम नाम की झंडिया वर्षो से पारंपरिक रूप से जयपुर के परकोटा क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर लगाई जाती रही है । जिसका किसी भी राजनीतिक गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने अपनी गंदी राजनीति के चलते शिकायत कर झंडिया उतरवा कर सनातन धर्म का अपमान किया है और हजारों हिंदुओ की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया हे। साथ ही मंगल सिंह सैनी के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए भी मांग की गई क्योंकि मंगल सिंह सैनी वर्तमान लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत है और लोक अभियोजक रहते वो किसी भी राजनीतिक कार्यवाही में भाग नहीं ले सकते। अगर लेते है तो वो उनके नियुक्ति की शर्तो का उलंघन है। 

सौरभ सारस्वत के साथ ज्ञापन देने में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रकाश ठाकुरिया , कार्यालय प्रभारी एडवोकेट हरीश कांडपाल  तथा हाई कोर्ट इकाई के सहसंयोजक एडवोकेट वीरेंद्र गोदारा भी उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts