


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर में मंगलवार को उद्योगपतियों और व्यवसायियों के साथ संवाद करेंगी।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला व सह संयोजक जगन्निधी जत्ती ने बताया कि भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर के क्लार्क्स आमेर होटल में राजधानी जयपुर व प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायियों के साथ संवाद करेंगी इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पदाधिकारी एवं प्रमुख उद्योगपति व व्यापारी शामिल होंगे।