Saturday, 29 August 2026

गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो, मुख्यमंत्री शर्मा, दिया कुमारी और मंजू शर्मा को रखा साथ


गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो, मुख्यमंत्री शर्मा, दिया कुमारी और मंजू शर्मा को रखा साथ

रोड शो की समाप्ति पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 17 अप्रैल को रामलाल अयोध्या के मंदिर में अपना जन्मदिन 500 साल बाद बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है।

अमित शाह ने कहा कि जयपुर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अपना वोटभाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के पक्ष में दिन 19 अप्रैल को देना। यह वोट निश्चित तौर पर पीएम मोदी को ताकतवर बनाएगा। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में जयपुर की चारदिवारी में रोड शो शुरू हो गया है। शाह का रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू हुआ है। लगभग 1.8 किलोमीटर लंबा रोड शो एक घंटे तक चला । इस दौरान अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जयपुर शहर लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी मंजू शर्मा भी मौजूद हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के लिए पूरे शहर को भाजपा के झंडों और पोस्टर से सजा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने शाह की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की है। शाह के दौरे के लिए चारदीवारी में वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह बंद किया गया है। शाह का रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू होकर जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होता हुआ छोटी चौपड़ पर पहुंचेगा। इस दौरान जगह-जगह रोड शो का स्वागत भी किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts