


अजमेर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी के समर्थन में 16 अप्रेल को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नया बाजार चौपड़ पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
अजमेर में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की जनसभा में होने पर कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी ने पूर्व सभा में एतिहासिक जनसभा करने का कांग्रेस कार्यकताओं से वादा किया था।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने पूर्व सभा में कहा था कि नया बाजार चौपड अजमेर की हृदयस्थली है यहाँ होने वाली जनसभा चुनाव का रुख बता देती है ।
टंडन की बात पर ही रामचन्द्र चौधरी ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धमैन्द्र राठौड से कहा था कि जनसभा नया बाजार चौपड पर ही की जाएगी। 16 अप्रेल मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की जनसभा में भारी संख्या में भीड़ लाने की कांग्रेस के नेता कुछ और कोशिश कर रहे हैं।