


केंद्रीय श्रम और पर्यावरण मंत्री और अलवर लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प अगले 5 वर्षों तक मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन और पीएम सूर्य घर से जीरो बिजली बिल का सपना पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि मैं सांसद बनने के बाद जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराऊंगा।भूपेंद्र यादव ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लिए वोट मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से अलवर में हर घर जल लेकर आऊंगा।