Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ की कार्यशाला संपन्न: प्रवासी मतदाताओं को लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का लिया संकल्प


भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ की कार्यशाला संपन्न:  प्रवासी मतदाताओं को लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का लिया संकल्प

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रविवार को भाजपा मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन सह प्रभारी विजय रहाटकर की अगुवाई में किया गया। कार्यशाला में देश के पांच राज्य तमिलनाडु,कर्नाटक,महाराष्ट्र,गुजरात और नेपाल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ की सहसंयोजक शंकर अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा के चुनाव में पश्चिमी राजस्थान जालौर- सिरोही, जोधपुर,पाली, बाड़मेर-जैसलमेर, उदयपुर और डूंगरपुर- बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के 5 लाख से अधिक मतदाता विभिन्न राज्य में प्रवास करते हैं। विधानसभा के चुनाव में 3 लाख से अधिक मतदातामतदान करने अपने स्थान पर आए थे। इन प्रवासी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में प्रवासी मतदाताओं की लाने के लिए विशेष रेल और बस की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।


कार्यशाला का शुभारंभ लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक औकार सिंह लखावत ने किया। समापन सत्र में सह प्रभारी विजया रहाटकर अपना संबोधन देते हुए कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका है और उनके वोट डलवाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि इसकी रणनीति बनाई जानी चाहिए और सभी प्रवासी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Previous
Next

Related Posts