

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी के साथ सभी वर्गों के विकास एवं विकसित भारत का आधार बताया है।
सीपी जोशी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा करके दिखाया यही मोदी जी की गारंटी है, इसलिए जनता का पूर्ण विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर है।