Saturday, 29 August 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में अलवर में किया जनसंपर्क मांगे वोट


पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में अलवर में किया जनसंपर्क मांगे वोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में अलवर शहर के वार्ड नंबर 26 और 27 में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। 

उन्होंने आगामी 15 अप्रैल को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के अलवर आने का न्यौता देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार के 5 न्याय और 25 गारंटी देश की जनता के उत्थान के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कृत्यों से आहत देश का आवाम इस बार राजनीति की नई तकदीर लिखेगा।

जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, स्वेता सैनी, प्रदीप आर्य, रामबहादुर सिंह, जोगेंद्र कोचर, हिरेंद्र शर्मा,कमलेश सैनी, जयदीप आर्यन, प्रीतम सिंह, सोनू गोपालिया, विजय सौगात,लीली यादव, नारायण साईंवाल,राजेश सैनी,अनिल वशिष्ठ, विक्रम यादव, दीपेंद्र सैनी, प्रमेंद्र शर्मा,आकाश बैरवा,रामकिशन बैरवा,ओमप्रकाश सैन,अनूप खटाना,अनिल चुग, विजेंदर सैन,विजय सौगत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्डवासी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts