Saturday, 29 August 2026

ईडी शीघ्र ही पेपर लीक के सरगना डोटासरा और गहलोत को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी: मदन दिलावर


ईडी शीघ्र ही पेपर लीक के सरगना डोटासरा और गहलोत को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी: मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पेपर लीक होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सवाल यह उठता है कि रीट के पेपर आकर शिक्षा संकुल में कहां रखे गए और उनकी सुरक्षा किस प्रकार की थी, ये देखना जरूरी था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पेपर लीक करने के उद्देश्य से ही उसकी रखवाली गलत दी। पेपर लीक से हजारों युवाओं को धक्का लगा। अब भाजपा सरकार उन्हीं दोषियों को गिरफ्तार कर रही है। 

शनिवार को अंबेडकर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मदद दिलावर ने कहा किअब वह दिन दूर नहीं है कि ईडी शीघ्र ही पेपर लीक के सरगना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी। उन्होंने कहा कि डोटासरा और गहलोत खुद कहेंगे कि उन्हें यहां की जेल की बजाय तिहाड़ भेज दें और वहां जाकर वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जल जीवन मिशन में कांग्रेस ने ही 20 हजार करोड़ का घोटाला किया। अब जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि ये लोग प्रायश्चित करने आ रहे हैं। शहर के एक चिकित्सक के यहां सीबीआई के छापे पड़ने के सवाल पर कहा कि एजेंसी अपनी जांच कर रही है लेकिन दोषी चाहे भाजपा का हो या फिर कांग्रेस का उसे सजा मिलनी चाहिए।

Previous
Next

Related Posts