Saturday, 29 August 2026

100 वर्ष से अधिक पुरानी सेंट मैरी चर्च में लगी आग, भारी नुकसान


100 वर्ष से अधिक पुरानी सेंट मैरी चर्च में लगी आग, भारी नुकसान

पाल बीचला क्षेत्र स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक सेंट मैरी चर्च में शनिवार दोपहर को आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 

सेंट मैरी चर्च में आग की सूचना पर नगर निगम कमिश्नर, एसडीम सहित निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिनके द्वारा हालातों को जायजा लिया गया। आग चर्च में चल रहे वाटर प्रूफिंग के काम के दौरान लगी थी। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चर्च में लकड़ी से सम्बंधित कार्य भी चल रहा था  आग लगने का वास्तविक कारण पता नही चल पाया  जिससे कारण  आग चर्च में फैल गई।अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है

शनिवार होने के कारण चर्च बंद था। इसलिए चर्च के अंदर कोई मौजूद नहीं था। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

एसडीम शिवाक्षी खांडल ने बताया कि आग की सूचना मिली थी। इसके बाद आग पर अग्निशमन की गाड़ियों ने काबू पा लिया है। चर्च के रूफटॉप पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। इस दौरान रूफटॉप पर आग लगना बताया जा रहा है। जिसके कारण आग चर्च में फैल गई थी। हालांकि मामले में जांच जारी है।

Previous
Next

Related Posts