


अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने शुक्रवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के रोड शो के दौरान पूर्वआरटीडीसी चैयरमैन धमैन्द्र राठौड, पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा साथ रहे।कांग्रेस का कोई बड़ा नेताइस रोड शो में भाग लेने नहीं आया।
पूर्व आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने कहा कि कांग्रेस का पांच न्याय पत्र एवं 25 गारंटी से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान आमजन से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी को समर्थन देने की अपील की।
अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी के समर्थन में केसर गंज सर्कल से जनसंपर्क रोड शो सबुह 10 बजे शुरू हुआ।सीताराम बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा रोड, कवंडसपुरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी, लक्ष्मी चौक, नया बाजार, चूड़ी बाजार, खाईलैंड मार्केट, आगरा गेट, महावीर सर्किल, गुरुद्वारा गंज, कमला बावड़ी, नागफनी चौराहा, प्रेम नगर, काली मंदिर, आना सागर पुलिस चौकी, महावीर कॉलोनी,रामनगर, पंचोली चौराहा, मित्तल हॉस्पिटल, रीजनल कॉलेज, वैशाली नगर, आना सागर सर्कुलर रोड, चौपाटी, जवाहर नगर, शास्त्री नगर, चुंगी चौकी, लोहा खान, टीटी कॉलेज मीर शाहअली , डोम्स से अंबेडकर सर्किल होते हुए शाम 6 बजे प्रधान चुनाव कार्यालय राजहंस वाटिका पर समाप्त हुआ।
रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के साथ धमेंद्र राठौड और डॉ. रघु शर्मा का कांग्रेसी पार्षदो और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने अपने वार्डो में कांग्रेस कार्यकताओं पदाधिकारियों के साथ फुल मालाओ से पुष्पवर्षा साफा पहनाकर स्वागत किया।
रोड शो के फव्वारा सर्किल पर पहुंचने पर अजमेर डेयरी गुमटी कियोस्क संघ के सचिव कान्ति कुमार शर्मा के नेतृत्व में डेयरी बुथ संचालको ने भारी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी का भव्य स्वागत कर आतिशबाजी की साथ ही अध्यक्ष कान्ति शर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा का नारा 400 पार मात्र ख्वाब बन जाएगा।
रोड शो के दौरान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, देहात निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष एवं अलवर संसदीय क्षेत्र के कोर्डिनेटर धर्मेंद्र राठौर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर संसदीय क्षेत्र से कोर्डिनेटर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी पार्षद द्रौपदी कोली, पार्षद नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, कांग्रेस युवा नेता शक्ति सिहं रलावता , राजेन्द्र नरचल , महिला कांग्रेस नेता मंजू बलाई , उत्तर ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान, प्रेम सिंह गौड़ , पीयूष सुराणा, हनुमान शर्मा , पुष्पेन्द्र ओझा, सहित शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोड शो के दौरान जनसंपर्क कर आमजन से कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी को विजय बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस सोशल मीडिया शहर अध्यक्ष पीयूष सुराणा ने बताया कि शनिवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी रोड शो करेंगे।