Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने मानसरोवर के भृगु पथ पर महिला के गले से चेन तोड़ने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार


पुलिस ने मानसरोवर के भृगु पथ पर महिला के गले से चेन तोड़ने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने भृगु पथ पर पावर बाइक पर सवार होकर राह चलती महिलाओं के साथ मारपीट करके गले से चेन और मंगलसूत्र तोड़ने वाली गुलेल गैंग का शुक्रवार को ही पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुलेल गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों के साथ लूट की चेन खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी नानूराम उर्फ जीतू, कानाराम उर्फ गौरीशंकर और भागचंद को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से लूट की चेन बरामद की गई है और आरोपियों ने करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने की भी बात स्वीकार की है।  पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज है। 

डीसीपी साउथ दिगंतआनंद ने बताया कि आरोपी सुबह के समय पावर बाइक पर सवार होकर सुनसान जगह पर घूमते थे। मॉर्निंग वॉक कर रही अकेली महिला को मौका पाकर उनसे छीना झपटी करते थे। महिला की ओर से विरोध करने पर गुलेल से निशाना बनाकर उन्हें चोट पहुंचाते थे। उसके बाद गले से चेन तोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते थे।  तोड़ी गई चेन को अपने रिश्तेदार और जानकारों को कम कीमत पर बेच देते थे और उससे मिले रुपयों से मौज मस्ती करते थे। 

Previous
Next

Related Posts