Saturday, 29 August 2026

तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एयर कंडीशनर में कार्य आने गैस के सिलेण्डर हुए ब्लास्ट, करोडों का हुआ नुकसान


तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एयर कंडीशनर में कार्य आने गैस के सिलेण्डर हुए ब्लास्ट, करोडों का हुआ नुकसान

अजमेर के पडाव क्षेत्र स्थित विमला मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर  रेफ्रिजरेशन युनिट फ्रीज एयर कडिशनर में गैस भरने का गोदाम है। गोदाम में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गए और उछल कर सड़क पर आ गिरे। धमाके सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबरा कर घरों से बाहर आ गए। करीब सात घंटे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। आग से अनुमानित 10 करोड़ का नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना पर क्लॉक टावर व अलवर गेट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की 18 दमकल आग बुझाने में जुटी गई  अजमेर की 13 दमकल गाडियों के अलावा  पुष्कर, ब्यावर और केकड़ी से 5 दमकल मंगवाई गई। खबर लिखें जाने तक दमकल गाडियों ने लगभग आग बुझाने के लिए  100 से अधिक फेरे लगाए।

जिला प्रशासन ने बिल्डिंग के चारों तरफ की 100 से ज्यादा दुकानों को बंद करवा दिया है। आसपास के लोगों को बिल्डिंग से दूर कर दिया गया है। क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। बिल्डिग के आस-पास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं हैं। 

आग को बुझाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बाजार में पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन की मुख्य सड़क पर बने प्लॉट की दीवार को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है ताकि जाम न लगे और दमकल गाड़ियां सीधे बाजार में पहुंच सकें।

आग लगने की सुचना मिलने पर भाजपा की अजमेर दक्षिण विधायक पूर्व मंत्री  अनीता भदेल तुरन्त विमला मार्केट पहुँची जिनके साथ जिला प्रशासन के अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार जिला कलेक्टर डाँ भारती दीक्षित पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्रोई एसडीएम शिवानी खांडाल भी मौके पर पहुंचीं।

जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया  कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। हर तरह से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। आग बुझाने के लिए हाइड्रा मशीन भी आ रही है। बिल्डिंग से धुआं निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बिल्डिंग के अंदर कपड़े का सामान था, जिसमें आग लगी है। सिंथेटिक कपड़ा जल्दी आग पकड़ता है। इससे अंदर काफी धुआं हो चुका है, जिसे निकालने के लिए दीवारों में जेसीबी की सहायता से ड्रिल कर छेद किए गए है।

बिल्डिंग के पास रहने रहने वालों ने बताया कि विमला मार्केट दवाइयों का बाजार है। इसके अंदर लक्ष्मी मार्केट है, जिसकी तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगी है।

बिल्डिंग के  ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम है, जिसमें गैस सिलेंडर पड़े रहते हैं। जैसे ही ब्लास्ट की आवाज आई, ऐसा लगा कि कोई सामान फेक रहा है। बाहर लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि आग लग गई। शुरुआत में पटाखे जैसी आवाज आ रही थी। कुछ समय बाद बिल्डिंग में पूरी आग फैल गई आस पास वाले अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।

बिल्डिंग के मालिक प्रकाश सांधवानी ने बताया कि बिल्डिंग में बेसमेंट है, जिसमें अंडरगारमेंट्स का सामान पड़ा है। ग्राउंड फ्लोर पर 14 दुकान हैं। एयर कंडीशनर रिपेयर में काम आने वाली गैस  का गोदाम भी इसी फ्लोर पर है। सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर हॉल है, जिसमें कपड़ों का माल पड़ा है।

दुकान मालिक ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का आग लगने से नुकसान हुआ है साथ अन्य दुकानों में भी आग लगने का नुकसान कितना हुआ अभी बता नही सकते हैं।

अजमेर व्यापारिक महासंघ प्रतिनिधि रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर व्यापारिक महासंघ ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के जरिए जिस भी दुकानदार को नुकसान हुआ है उसे एक करोड़ रुपए सहायता राशि की मांग की है।


Previous
Next

Related Posts