Saturday, 29 August 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पूर्व विधायक सूर्यकांत व्यास की कुशलक्षेम पूछी


विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पूर्व विधायक सूर्यकांत व्यास की कुशलक्षेम पूछी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जोधपुर एम्स में उपचार ले रही पूर्व विधायक श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास की कुशलक्षेम पूछी। 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीमती व्यास से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती व्यास का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्‍वास्‍थ्‍य  व इलाज के बारे में जानकारी ली। 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीमती व्यास के शीघ्र स्वस्‍थ होने की कामना की ।

Previous
Next

Related Posts