


आपका दिल शरीर का सबसे संवेदनशील भाग होता है इस वजह से उसे कहीं ज्यादा आपकी केयर की जरूरत होती है अगर आप अपनी दिनचर्या से चीनी को हटा देंगे तो यकीन मानिए इससे आपके दिल को बहुत आराम मिलेगा और साथ ही वह और जवान रहेगा।
मीठा छोड़ने पर आपकी त्वचा पर भी इसका स्पष्ट असर नजर आएगा वह स्वस्थ और चमकदार तो बनेगी साथ ही साथ अगर आपके चेहरे पर गड्डे या खुले छिद्र है तो वह भी गायब हो जाएंगे।
वे लोग जो अपने भोजन में मीठे की मात्रा कम रखते हैं उनके चेहरे पर उम्र की परछाई बहुत देर से पड़ती है, ज्यादा चीनी को खाने से चेहरे की त्वचा में सूजन आने लगती है आपका चेहरा झुर्रियों से मुक्त तभी रहेगा, जब आप मीठा खाने की आदत को कम कर देंगे।
मीठा ज्यादा खाने की वजह से नींद सही नहीं आती आपने खुद यह नोटिस किया होगा जिस रात आप ज्यादा मीठा खा लेते हैं उस रात नींद आने में परेशानी होती है कई बार ये इनसोम्निया तक पहुंच जाती है इसलिए आपको मीठा कम से कम ही खाना चाहिए।
डॉ. पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।