


टोंक जिले में ईद का त्यौाहर हर्षोल्लास पूर्व क मनाया गया यहां टोंक में ऐतिहासिक ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज परंपरागत रूप से अदा करके देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआऐं मांगी। ईदगाह में मौलवी सईद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई जिन्होंने इस्लाम में ईद-उल-फितर का महत्व बताते हुए कहा कि इस्लाम भाईचारा व मौहब्बत का पैगाम देता हैं। साथ ही नेक रास्ते पर चल करके आपस में भाईचारा बनाए रखने का आव्हान किया।
ईदगाह में आफताब अली खां ने काजी ताहिरुल इस्लाम को परंपरागत तरीके से खिलअत भी अता की। साथ ही ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मौलवीं सईद साहब ने सबको ईद की मुबारक बाद दी तथा लोगों से गले मिलकर खुशहाली की कामना की। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में भी ईद की नमाज अदा की गई। शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने अदा कराई। नमाज के बाद टोंक में चारों तरफ ईद का माहौल नजर आया जहां एक-दूसरे के गले मिल करके ईद की मुबारकबाद देकर एकता व भाईचारे का संदेश देते लोग नजर आए।
ईदगाह इंतजामात कमेटी टोंक ने प्रशासन, पुलिस एवं नगर परिषद आदि का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने ईद की नमाज की तैयारियों में सहयोग किया। ईदगाह टोंक में नगर परिषद टोंक की ओर से आयोजित ईद स्नेह मिलन समारोह में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक टोंक सरिता सिंह, उपखण्ड अधिकारी टोंक राहुल सैनी, वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा, मणीन्द्र बैरवा, हंसराज फागणा एवं तुलसीराम मीणा आदि ने लोगों के ईद की मुबारकबाद दी।