


राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी जिस अमेठी को वो अपनी जागीर समझते थे वहां की जनता ने 2019 में उन्हें हराकर वापस भेज दिया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के हो रहे लोकसभा चुनाव के जो रूझान आ रहे हैं, इस बार वायनाड से भी राहुल गांधी हारने जा रहे हैं।
शुक्रवार को बीकानेर में कानून मंत्री और भाजपा प्रत्याशीअर्जुन राम मेघवाल केसमर्थन में प्रचार करने आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि झूठे वादे करके कांग्रेस ने 60 साल शासन किया है...प्रधानमंत्री मोदी जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वादे भूल जाती है।"