


अजमेर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी का 12 अप्रैल को अजमेर शहर में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होगा। इस जनसंपर्क में आरटीडीसी पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी कैंपेन कमेटी सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ शिरकत कर चुनाव प्रचार करेंगे ।
पूर्व अध्यक्ष, आरटीडीसी एवं कैंपेन कमेटी राजस्थान पीसीसी के सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान सहित देश में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और देश में हमारी सरकारी बन रही है। राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।
भाजपा पर तंज कसते राठौड़ ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से पिछड़ चुकी है। पूरे देश में भाजपा की 200 से भी काम सीटे आ रही है। देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है और जनता अपना विकास और विश्वास कांग्रेस की तरफ देख रही है। इतना है नही, भाजपा इंडिया महागठबंधन से डरी हुई है और घबरा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी की जो भी गारंटी है, सब झूठी है, देश की जनता प्रधान मंत्री मोदी के जुमलो को समझ चुकी है और भाजपा को नकारने का मानस बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणाओं के न्याय पत्र में युवा, महिला, किसान के कल्याण सहित सभी वर्गो उत्थान और विकास को शामिल किया।
राजस्थान में करीब 15 सीटे कांग्रेस की झोली में आएगी। राठौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रचार जोर शोर से चल रहा है। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में हमारे प्रत्याशी किसान नेता रामचंद्र चौधरी भी भारी मतों से चुनाव जीत रहे है। भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने संसदीय क्षेत्र में काम कोई काम नही किया है, अजमेर की जनता भाजपा प्रत्याशी को मुहतोड़ जवाब देगी।