


राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघ अजमेर के जिलाध्यक्ष हनुमान सिंह रावत के नेतृत्व में निजी विद्यालय के संस्था प्रधान संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) अजमेर संभाग अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा से मिलकर RTE की बकाया पुनर्भरण राशि दिलवाने एम शिक्षा सत्र 2024- 25 की प्रवेश प्रक्रिया के संदर्भ में अपनी मांग रख ज्ञापन दिया।
राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघ के समाज सेवी कांग्रेस जिला सोशल मिडिया अध्यक्ष पीयूष सुराणा ने बताया की अजमेर जिले की 2023 - 24 की अधिकांश विद्यालयों का आर टी ई की पुनर्भरण राशि बकाया है कई विद्यालयों की 2019-20,2020- 21,2021-23 तक राशि बकाया है। जिनका विभाग के तकनीकी खामियांवश भुगतान रूका हुआ है।
जिलाअध्यक्ष हनुमान सिंह रावत ने बताया कि संगठन के बार बार ज्ञापन के देने के उपरांत भी पुनर्भरण राशि का भुगतान नही किया गया।
कई निजी विद्यालय तो आरटीई का भुगतान नही होने से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में कहा कि यथाशीघ्र आर टी ई का बकाया भुगतान दिलवाये । इस संदर्भ में 9 अप्रैल 2024 को सभी निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान और संगठन ने संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार शर्मा से मिलकर उन्हें अवगत करवाया। साथ ही संरक्षक मोहन लाल कोशिक ने जानकारी देते हुए निजी विद्यालय की पीड़ाओं से अवगत करवाया। और कहा की अध्यापन जारी रखना संभव नहीं है निजी विद्यालय प्रतिमाह स्टाफ,पानी, टेलीफोन,बिजली,भवन किराया विविध नियमित भुगतान कर रहे हैं बड़ी कठिनाई से इन विद्यालयों का प्रबंधन संचालन करता है। निजी विद्यालय के संगठन द्वारा बार-बार ज्ञापन देने पर भी आरटीई का भुगतान नहीं हुआ।
निजी विद्यालय और महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी शैफाली शर्मा ने P3,P4,P5 के प्रवेश पर कहा कि जब शिक्षा विभाग आरटीई की पुनर्भरण राशि नही दे पा रहा है तो निजी विद्यालयों को जबरदस्ती राज्य सरकार क्यों पाबंद कर रही है। सोनिया ने कहा कि 2024-25 की नव प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई है जिसमे P-3 अंतर्गत RTE की गत वर्ष की पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं हुआ है अर्थात भुगतान नही देना प्रस्तावित है। इस दौरान सुधीर शर्मा व अन्य निजी शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे।