


शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी के राजस्थान के कन्वीनर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा से शिवसेना (शिंदे) पार्टी का देश में नेचुरल एलाइंस है ऐसे में राजस्थान की 25 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे जो भी कार्य सोप जाएगा उसे पूरा करूंगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं लोकसभा के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के लोकसभा क्षेत्र जालौर-सिरोही में जाऊंगा और भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार प्रसार करूंगा।
बुधवार को भाजपा की सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर की मौजूदगी में राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया। गुढ़ा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा की जो बात हुई है उसी के अनुसार हम भाजपा को पूरा समर्थन देंगे और सहयोग करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रचार के लिए जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करंेगे।
पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय गहलोत के कहने पर मेरे खिलाफ पुलिस एक्ट और पोक्सों के मामलों सहित करीब आधा दर्जन झूठे मुकदमे चलाए गए। पिछले पांच सालों में राजस्थान महिला अत्याचारों के मामले में देश में सबसे आगे था। जब मैने इसके खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो मुझे बर्खास्त कर दिया गया और बदले की भावना से मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। 2024 लोकसभा चुनाव में हम राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा के साथ प्रचार प्रसार करेंगे और मुख्य रूप से जालौर, सिरोही, झुंझुनू और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी सभाएं आयोजित करेंगे। मेरा दावा है कि हम तीसरी बार 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएंगे।
प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि शिवसेना के सहयोग से हमें राजस्थान में कई सीटों पर सहयोग मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के चलते आज भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए सभी में उत्साह है। इस अवसर पर मंच पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और भाजपा प्रदेश मीडिया के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के कन्वीनर राजेन्द्र सिंह गुढ़ा भाजपा के झुंझुनू के प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसे भाजपा की प्रत्याशी की स्थिति खराब हो रही थी इस खिलाफत को रोकने के लिए ही भाजपा के केंद्रीय रहते तो नहीं उन्हें झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की जगह है अन्य लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की शिवसेना (शिंदे गुट) के कन्वीनर राजेन्द्र सिंह गुढ़ा से घोषणा कराई गई है जिससे कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ माहौल नहीं बन सके।