Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में किया रोड शो, सांसद रामचरण बोहरा भी रहे साथ


मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में किया रोड शो, सांसद रामचरण बोहरा भी रहे साथ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार शाम 7 बजे से अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर में 6 किमी तक रोड शो किया। इस दौरान पैदल चल रहे महिला और पुरुष कार्यकर्ता केसरिया साफे में नजर आए। आगे-आगे भाजपा के चुनावी गीत डीजे पर बज रहे ​थे। कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। मुख्यमंत्री शर्मा का 6 किमी में 24 जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री शर्मा का रोड शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने जेसीबी पर बैठकर फूलों की बारिश की। मुख्यमंत्री शर्मा ने हाथ जोड़ कर अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया और जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी मंजू शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो के दौरान रथ पर मुख्यमंत्री शर्मा के साथ निवर्तमान सांसद रामचरण बोहरा, प्रत्याशी मंजू शर्मा और महापौर सौम्या गुर्जर मौजूद थीं। इससे पहले भृगु पथ पर हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।


Previous
Next

Related Posts