


राजस्थान रॉयल्स की क्रिकेट टीम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम का अपने निवास पर राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शर्मा ने भी राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शानदार परफॉर्मेंस पर बधाई दी।
राजस्थान रॉयल्स टीम द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को टीम की पिंक कैप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के सिग्नेचर वाला बैट, टी-शर्ट और बॉल भी गिफ्ट की। इस दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जैकलश मेकक्रम और वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना मौजूद रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इनमें 3 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुए हैं, जबकि एक मैच मुंबई में आयोजित हुआ था। यह चारों ही मैच राजस्थान टीम ने जीते हैं। इसकी वजह से फिलहाल आईपीएल की पॉइंट टेबल पर राजस्थान नंबर वन पर है।