Saturday, 29 August 2026

सटोरिये की शिकायत पर आईपीएल के फ्री पास बेचने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, 75 हजार में 3 टिकट के नाम पर फ्री पास बेचे


सटोरिये की शिकायत पर आईपीएल के फ्री पास बेचने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, 75 हजार में 3 टिकट के नाम पर फ्री पास बेचे

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल के बीच आईपीएल का मैच सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार हुए सटोरिये की शिकायत पर फ्री पास बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ज्योति नगर थाना पुलिस ने 6 अप्रैल को स्टेडियम में मैच के दौरान सट्टे की खाई वाली करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया था। इन सटोरियों ने 25 हजार रुपए में फ्री पास खरीदा था। अब इन सटोरियों की शिकायत पर पुलिस ने फ्री पास बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

सटोरिये महेंद्र सिंह निवासी दासा की ‎ढाणी उद्योग नगर सीकर ने रिपोर्ट में बताया कि 6 अप्रैल को एसएमएस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल के बीच आईपीएल का मैच था। उसके साथ उसके दोस्त विक्रम चौधरी निवासी गांव ‎गोठडा भुखरान तहसील धोद (सीकर) और विजयपाल इस मैच को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। इस मैच के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन हमें टिकट नहीं मिला। इस पर हमने मुफ्त पास की व्यवस्था करनी चाही, लेकिन वह भी नहीं मिले।

महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में आया कि नरेंद्र सिंह टिकट की व्यवस्था करवा देगा तो हमने नरेंद्र सिंह से संपर्क किया। उसने शाम 6 बजे एसएमएस स्टेडियम के नॉर्थ गेट पर मिलने बुलाया। यहां उसने बताया कि उसके पास 3 टिकट है, जिनकी कीमत 75 हजार रुपए (25 हजार प्रति टिकट) है। हमने उससे तीनों टिकट खरीद लिए और उसके कहे अनुसार रुपए दे दिए। हम टिकट लेकर स्टेडियम में चले गए। यहां अजमेर रूफ टॉप पर बैठकर मैच का आंखों देखा हाल बताकर मोबाइल के जरिए सट्टा लगवा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
सटोरिये महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी जानकारी में आया कि नरेन्द्र ने हमें जो 3 टिकट दिए थे, वो अजमेर रूफ टॉप सिटिंग के कॉम्प्लिमेंट्री पास थे, जिनको बेचना अपराध है। नरेंद्र ने हमें धोखे में रखकर कॉम्प्लिमेंट्री पास बेचकर धोखाधड़ी की है। फ्री पास बेचने वाली कोई बड़ी गैंग सक्रिय है, जिसकी कड़ी नरेंद्र है। इस पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच में जुटी है।


Previous
Next

Related Posts