Saturday, 29 August 2026

क्रिकेट मैच में कालाबाजारियों की बल्ले बल्ले: जूली


क्रिकेट मैच में कालाबाजारियों की बल्ले बल्ले: जूली

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने आई पी एल मैचों की सीरीज के 6 अप्रैल को जयपुर में हुए क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी की कड़ी निंदा की है और कहा है कि एक ओर तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए 2 दिन पहले ही टिकट अनुपलब्ध हो गए थे और मैच से 2 घंटे पहले खुलेआम सड़क पर तीन गुने दामों पर बेचे जा रहे थे। यहां तक कि वीआईपी पास पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुलेआम बेचे जा रहे थे। यह जांच का विषय है कि विशिष्ट लोगों को दिए गए पास कालाबाजारियो तक कैसे पहुंचे। इससे सरकार की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी छवि खराब हुई है। 

जूली ने कहा कि यह पर्ची सरकार की अकर्मण्यता और विफलता है, जो इस प्रकार से टिकटों की बेखौफ कालाबाजारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अपराधियों में यह संदेश है कि यह ढीली सरकार है, जितना चाहो लूटो, जो मन चाहे करो। जूली ने इस प्रकरण की गहन जांच किए जाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई किए जाने की मांग की है। 

Previous
Next

Related Posts