


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा के डिजिटल म्यूजियम 'राजनैतिक आख्यान संग्रहालय' को जीवंत बनाने के लिए नये सिरे से प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि म्यूजियम के अधिकतम उपयोग किए जाने के लिए नवाचार किए जाए। जयपुर आने वाले सभी पर्यटकों को म्यूजियम दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सोमवार को यहां विधानसभा में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नव गठित अनुसंधान समिति के सदस्यों के साथ डिजिटल म्यूजियम के अपग्रेडेशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।
विधानसभाअध्यक्ष देवनानी ने म्यूजियम में आवश्यक कंटेट को निश्चित समय सीमा में अपग्रेडेशन किये जाने की आवश्यकता जताई। विधानसभाअध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सम्बन्धित विषय वस्तु को अनुसंधान समिति द्वारा गहन विचार विमर्श के पश्चात ही अद्यतन किया जाये। बैठक में म्यूजियम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को दिए जाने के लिए गम्भी्र मंथन के पश्चात सैद्धान्तिक सहमति व्यक्त की गई।
विधानसभाअध्यक्ष देवनानी ने कहा कि म्यूजियम का अपग्रेडेशन कार्य निर्माण करने वाली फर्म पुराने एमओयू के अनुरूप ही कार्य करेगी। भविष्य में म्यूजियम को देखने के लिए सशुल्क दिखाये जाने के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। प्रारम्भ में विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बैठक के बिन्दुओं की विस्ता्र से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि म्यूजियम की पृथक ई मेल आईडी बना दी गई है। म्यूजियम में आगन्तुको को ऑनलाइन बुकिग किये जाने हेतु पोर्टल बनाने पर राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के अधिकारियो द्वारा की जा रही कार्यवाही प्रगति पर है। पर्यटन विभाग की वेबसाईट पर म्यूजियम की सूचना प्रदर्शित कर दी गई है। विधानसभा की वेबसाइट के पॉपअप पर रविवार को म्यूजियम के खुले होने की जानकारी भी प्रदर्शित कर दी गई है। म्यूजियम के प्रचार-प्रसार के लिए लघु फिल्म बनाई जा रही है।