Saturday, 29 August 2026

महात्मा ज्योतिबा फूले की 197 वी जयन्ती के पांच दिवसीय महोत्सव पर रक्तदान शिविर निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने 39 वीं बार किया रक्तदान


महात्मा ज्योतिबा फूले की 197 वी जयन्ती के पांच दिवसीय महोत्सव पर रक्तदान शिविर निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने 39 वीं बार किया रक्तदान

महात्मा ज्योतिबा फूले की 197 वीं जयन्ती के उपल्क्ष्य में पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन रविवार को माली (सैनी) संस्थान की ओर से आनंद पैलेस गुलाबबाडी में आयोजित 8वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बडी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने रक्तदान में रुचि दिखाई।

भामाशाह विजय कुमार सैनी के मुख्य आतिथ्य व त्रिलोकचंद इंदौरा की अध्यक्षता में शिविर आरंभ से पहले अतिथियों ने फूले दंपती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने रक्तदान करने आए युवाओं व मातृशक्ति के जज्बे की खूब तारीफ की।

माली (सैनी) संस्थान के अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि नगर निगम  वार्ड 62 के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तूनवाल ने 39वीं बार रक्तदान कर समाज का गौरव बढाया।  सुबह 10 बजे से अपराहन 3 बजे तक चले शिविर में जेएलएन और जनाना अस्पताल के ब्लड बैंक की चिकित्सा टीमों ने 75 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहण किया। समाज के गणमान्यजनों ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें उपहार स्वरूप 5 लीटर क्षमता का वाटर कैंपर, प्रमाण पत्र भेंट किया।साहित्यकार कन्हैयालाल सांखला ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ,घीसू गढवाल, प्रदीप चौहान, दिलीप गढवाल, सीमा चौहान, बबीता चौहान, रंजना उबाना, राजेन्द्र महावर, कैलाश चौहान, दिलावर चौहान, विनोद गढवाल, रूपचंद्र महावर, वीरजीत सिंह महावर, चरणजीत सिंह महावर, हुकमसिंह भाटी, भानूप्रताप कच्छावा, धर्मेन्द्र टांक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts