


अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने रविवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा में रोड शो कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की। इस दौरान चौधरी का जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा व फूल मालाएँ पहनाकर कर स्वागत किया।
लोक सभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने अपने रोड शो की शुरुआत नाका मदार टेम्पो स्टेण्ड से की। उन्होंने दक्षिण विधानसभा के झूलेलाल मंदिर, डबल स्टोरी, पावर हाउस, मदार चुंगी, बैंक कॉलोनी, शॉपिंग सेन्टर, गुर्जर बस्ती, संजय बस्ती, राजाकोठी स्कूल, बालाजी मंदिर, तेजाजी की देवली, गुलाबबाडी, राजू पट्टी वाला गणेश नगर, एवर ब्राईट स्कूल, गहलोतों की डूंगरी, सरस्वती आभूषण, धोलाभाटा चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, गउश्री मार्बल, आर्यन स्कूल धोलाभाटा रोड, पानी की टंकी, संत लीलाशाह कॉलोनी, धाननाडी चौराहा, शिव मंदिर भजनगंज, पांचू हलवाई, श्रृंगार चंवरी चौराहा, हरलाल की चक्की बिहारीगंज, जांगिड बैंक, माताजी का मंदिर 9 नं पेट्रोल पम्प, मैथिल समाज मंदिर, एचबी फर्नीचर, आशु स्वीट्स, भैरव मंदिर, सब्जी मण्डी नगरा, बालाजी मंदिर, नगरा, तेल मील नगरा, इण्डियन ओवरसीज बैंक, संत श्रृंसिस स्कूल अलवर गेट, प्रेम खण्डेलवाल की दुकान, अलवर गेट गुरुद्वारा, दादा भाई कॉलोनी, बलराम चौधरी जी के मकान के बाहर, जीसीए कॉलेज चौराहा, सेंट एन्सलम स्कूल, रिलायंस फ्रेश के सामने केसरगंज, परोपकरणी सभा केसरगंज, नीरु फोटो स्टेट, रसिला जूस सेन्टर, केसरगंज पुलिस चौकी, अजय गोयल की दुकान, महेश मिष्ठान भण्डार से होते हुए सामने राहुल फोटो स्टूडियों से अंजता पुलिया पर चढते हुए किसान बेकरी के सामने श्रीनगर रोड, प्रताप आटो मोबाईल, जैन मंदिर वाली गली के बाहर श्रीनगर रोड कमलेश स्वीट्स, सहगल पेट्रोल पम्प, बजाज शोरुम से होटल दाताईन पर रोड शो का समापन हुआ।
भाजपा के रोड़ शो के दौरान पूर्व मंत्री दक्षिण विधान सभा क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल भी साथ रही ।
भदेल ने बताया कि दक्षिण विधानसभा के हर चौराहे पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी का रोड शो के दौरान भव्य स्वागत किया गया। कई जगह उन्हें फलों से तोला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का उत्साह लोगों में दिख रहा है। देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है। अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी । भाजपा विधायक भदेल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस भष्ट्राचार में डुबी हुई है कांग्रेस ने कभी भी गरीब की परवाह की नही की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की 25 सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी।
रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से संपर्क साधा। चौधरी ने कहा कि अजमेर दक्षिण विधानसभा की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह स्नेह बरकरार रहता चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों व गरीबों को न सिर्फ सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का गौरव भी दिया।
चौधरी ने आमजन के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की और देश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए कमल फूल को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड रहा, कमल का फूल चुनाव लड रहा है। आप सभी को कमल के फुल को जीताकर मोदी जी के हाथों को और मजबूत बनाना है।
रोड शो के दौरान अजमेर भाजपा जिला प्रभारी बीरम देव सिंह, पूर्व नगर परिषद सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, जिला मंत्री राजेश घाटे, झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष हेमन्त सांखला, आदर्श मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादोन, आर्य मण्डल अध्यक्ष मोहन लालवानी, सुन्दर टांक, हितेश ढाबरिया, रोमेश मिश्रा, भवानी सिंह जैदिया, बिज्जू सैनी, वीरभद्र महाराज, नितेश आत्रे, सोहन शर्मा, पार्षद रजनीश चौहान, रणजीत सिंह नरुका, सीलम बैरवा, अंजना शेखावत, सोहन सिंह रावत, महेन्द्र राव, सीमा गोस्वामी, अंकित गुर्जर, रिषी छाबडा, चेतन माली, पतराम यादव, मुकेश पंचोली, धर्मप्रकाश कुमावत, घनश्याम जांगिड, भीम सिंह मौर्य, देवदत्त मिश्रा, प्रशान्त यादव, हिमांशु शर्मा, नीरज गौड, लक्ष्मीकांत बुन्देल, मधु भारद्वाज, टमटम, राजीव अरोडा, महेश्वर झा, गजेन्द्र, विनोद बागोरिया, राजेश भडाना, कमलेश मोर्य, अशोक बुन्देल, भारत भूषण, सीपी शर्मा, झलकारी बाई पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा सहित कई भाजपा कार्यकता मौजुद रहे।