Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा,नामांकन शपथ पत्र मे अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का लगाया आरोप


भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा,नामांकन शपथ पत्र मे अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का लगाया आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि जौनापुरिया ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाया है।

जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने जिला कांग्रेस कमेटी टोंक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने अपने नामांकन पत्र में प्रस्तुत शपथ पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड को जान बूझकर छिपाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने उनके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मुकदमों का विवरण नहीं दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक से भी इसकी लिखित में शिकायत की गई है।

उन्होंने बताया कि टोंक जिले की मालपुरा पुलिस थाना में वर्ष 2020के दर्ज मुकदमे व 2023 न्यायालय एसीजेएम मालपुरा में लंबित होने का हवाला दिया है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने इसके आलावा अन्य दर्ज मुकदमों का हवाला नहीं दिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया ने वर्ष 2018 मे दर्ज मुकदमा नंबर 227मालपुरा पुलिस थाना का हवाला नहीं दिया। उस समय सुखबीर सिंह जौनापुरिया  टोंक सांसद थे।जिलाध्यक्ष बैरवा ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2019के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने उस समय भी इस मुकदमे का शपथ पत्र में उल्लेख नहीं किया था। जिसकी शिकायत तत्कावलीन निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस के तत्कालीन प्रत्याशी नमोनारायण मीणा ने की थी। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया से जवाब माँगा गया था तथा इनके निर्वाचन प्रतिनिधि अशोक कुमार कासलीवाल के माध्यम से 15अप्रेल 2019 को इसकी जानकारी नहीं होने से इंकार किया था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मालपुरा पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे की जानकारी पिछले चुनाव में हो जाने के बावजूद हाल ही नामांकन पत्र के शपथ पत्र में इसका हवाला नहीं देकर जान बूझकर तथ्य छिपाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के विरूद्ध नामांकन पत्र भरने से पहले मुकदमा 14/1999पुलिस थाना गुड़गांव हरियाणा मे दर्ज होने का जिक्र किया।  भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के खिलाफ गुड़गांव पुलिस थाना व सदर पुलिस थाना गुड़गांव हरियाणा के दर्ज मुकदमों का जिले करते हुए भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड छिपा करके धोखाधड़ी करके गलत व झूठी उद्घोषणा व शपथ पत्र दिए जाने का मुकदमा दर्ज किए कराए जाने साथ ही चुनाव के अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा के चुनाव एजेंट सलीम नकवी, टोंक देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष केलाशी मीणा, पूर्व उपप्रधान फोजूराम मीणा, कांग्रेस सेवादल के खालिद भी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts